सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने बॉलिंग ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार को 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया। 31 जुलाई से ओवल में शुरू हो रहे इस टेस्ट में ओवरटन टीम के छठे तेज गेंदबाज होंगे।
ओवरटन की टीम में वापसी कप्तान बेन स्टोक्स के उस बयान के बाद हुई जिसमें उन्होंने कहा कि टीम को फ्रेश लेग्स की जरूरत है क्योंकि मौजूदा बॉलर्स थक चुके हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लिश गेंदबाजों ने 257 ओवर फेंके थे, जिसमें सबसे ज्यादा 167 ओवर क्रिस वोक्स ने डाले। स्टोक्स खुद भी फील्डिंग के दौरान तकलीफ में नजर आए।
ओवरटन ने 2022 में अपना पहला और आखिरी टेस्ट खेला था। हाल ही में उन्होंने काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब वे जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स, जोश टंग, गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स के साथ तेज गेंदबाजों की लाइनअप में शामिल होंगे।
सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा था, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन संघर्ष दिखाया। भारत को सीरीज ड्रॉ करने के लिए आखिरी टेस्ट हर हाल में जीतना होगा। वहीं इंग्लैंड अपने प्रमुख बॉलर्स को रोटेट करते हुए ओवरटन को मौका दे सकता है।
#जेमीओवरटन #इंग्लैंडक्रिकेट #अंतिमटेस्ट #टेस्टमैच #इंग्लैंडटीम