सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकीय विकास विभाग में बताया गया कि भोपाल के कुल 475 ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 465 योजनाएं स्वीकृत हैं जिसमें पीएचई की 386 नल – जल योजनाएं एवं 79 जल जीवन मिशन की स्वीकृत हैं जिसमें 252 पूर्ण हो चुकी है शेष प्रगतिरत है।
कलेक्टर सिंह ने सभी प्रगतिरत योजनाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन शत-प्रतिशत कवर करते हुए एवं योजनाओं में अनुबंधित फार्मों के द्वारा गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर योजनाओं को पूर्ण कर ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने के उद्देश्य जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित कर नलजल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने कार्यपालन यंत्रियों, सहायक यंत्रियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत नलजल योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन योजनाओं में कार्य प्रगति पर है, उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर शीघ्र ही क्रियाशील किया जाए, ताकि ग्रामीण नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूजल स्तर में गिरावट को नियंत्रित करने तथा पेयजल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक एहतियाती कदम तत्काल उठाए जाएँ। इसी क्रम में पेयजल अधिनियम के अंतर्गत जिले में निजी नलकूप (बोरवेल) खनन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

#जल_जीवन_मिशन #जिला_जल_समीक्षा #स्वच्छता_समीक्षा #जल_आपूर्ति #विकास_योजनाएं #स्वास्थ्य_और_स्वच्छता