सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के तहत जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चूनाभट्टी क्षेत्र स्थित नहर पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर एसडीएम अर्चना शर्मा, तहसीलदार, एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव और वरुण आचार्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत नहर की सफाई से की गई, जिसमें पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं, नगर निगम भोपाल एवं वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट की अहम भूमिका रही। बड़ी संख्या में बच्चों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान एक जल संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय समुदाय के लोगों ने जल संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
इस आयोजन में जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, जिला एवं विकासखंड समन्वयक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

#जल_संवर्धन #गंगा_अभियान #नहर_सफाई #जल_संवाद #पर्यावरण_संरक्षण