सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सितंबर 2025 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी 14 मेंबर्स टीम का ऐलान कर दिया है और युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल को कप्तान बनाया गया है। टीम में हैरी ब्रुक और कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
पहले मैच में मैदान पर उतरते ही बेथेल इंग्लैंड के सबसे युवा मेंस कप्तान बन जाएंगे और 136 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। यह रिकॉर्ड पहले मोंटी बोडेन के नाम था, जिन्होंने 1889 में 23 साल की उम्र में इंग्लैंड की कमान संभाली थी।
21 साल के जैकब बेथेल ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने चार टेस्ट, 12 वनडे और 13 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में 38.71 की औसत से 271 रन और तीन विकेट, वनडे में 317 रन और सात विकेट, तथा टी-20 में 281 रन और चार विकेट उनके नाम हैं।
आयरलैंड दौरे से पहले इंग्लैंड टीम साउथ अफ्रीका से तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की होम सीरीज भी खेलेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैरी ब्रुक टीम की कप्तानी करेंगे।
आयरलैंड टी-20 टीम: जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, लियाम डॉसन, टॉम हार्टली, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड।
#जैकबबेथेल #इंग्लैंडक्रिकेट #टी20सीरीज #क्रिकेटसमाचार #युवा_कप्तान #आयरलैंडvsइंग्लैंड #क्रिकेट