सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक सफलता सामने आई है। इजरायल और सीरिया ने युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमति जता दी है। अमेरिका के तुर्किए में राजदूत टॉम बैरक ने इस ऐतिहासिक घोषणा की जानकारी दी। उनके अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सीरिया के नए लीडर अहमद-अल-शराआ ने आपसी बातचीत के बाद युद्धविराम को मंजूरी दी है।

टॉम बैरक ने सीरियाई लड़ाकों से हथियार न उठाने की अपील की और क्षेत्र में शांतिपूर्ण भविष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए आवश्यक है बल्कि मानवीय संकट को भी कम करने में मदद करेगा।

इस पहल को जॉर्डन और तुर्किए जैसे पड़ोसी देशों ने भी समर्थन दिया है। इससे संकेत मिलता है कि क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक सकारात्मक माहौल बन रहा है।

हाइलाइट्स:

  • इजरायल और सीरिया युद्धविराम के लिए सहमत।

  • अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक ने की औपचारिक घोषणा।

  • सीरिया के नए नेता अहमद-अल-शराआ और नेतन्याहू ने जताई सहमति।

  • जॉर्डन और तुर्किए ने भी की इस पहल का समर्थन।

  • लड़ाकों से शांति बनाए रखने की अपील।

यह सीजफायर यदि स्थायी रूप लेता है तो यह मिडिल ईस्ट के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है, जहां दशकों से संघर्ष और युद्ध की छाया बनी रही है।

#इजरायल, #सीरिया, #युद्धविराम, #अमेरिका, #टॉमबैरक, #मध्यपूर्व, #राजनीति, #अंतरराष्ट्रीयसमाचार