IPL फेज-2 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए करो और मरो की स्थिति थी।
मुंबई की ओर से कैप्टन रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने फॉर्म में वापसी करते हुए 25 गेंदों पर 50 रन की पारी खेल कर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। मुंबई के सामने मात्र 91 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 8.2 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
8 मैचों में 107 रन ही बना पाए थे ईशान
इस पारी से से पहले ईशान ने 8 मैचों में महज 107 रन बनाए थे। उन्होंने वापसी करते हुए अपनी पारी में 10 डॉट गेंदें खेलने के बाद 25 गेंद में नाबाद अर्धशतक लगाया, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे।