सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने रिलीज के बाद से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस डेब्यू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट का दर्जा हासिल किया। शानदार कहानी और दिल छू लेने वाले गानों ने फिल्म को और खास बना दिया।

हाल ही में चर्चा में आई खबरों में दावा किया गया कि इस फिल्म में अनीत पड्डा की जगह पहले टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ईशा मालवीय को कास्ट किया जाना था, लेकिन अंतिम समय में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। इन रिपोर्ट्स के वायरल होते ही फैंस के बीच हलचल मच गई।

अब ईशा मालवीय ने इन दावों पर प्रतिक्रिया दी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “इन मीडिया पेजों के साथ क्या दिक्कत है। इस तरह की फेक न्यूज फैलाना बंद करो। बात मूवी तक पहुंच गई और मुझे पता भी नहीं चला।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सैयारा में उन्हें कभी कास्ट नहीं किया गया था और यह सारी खबरें पूरी तरह झूठी हैं।

फिल्म सैयारा के रिलीज होने के बाद से अहान और अनीत की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दोनों ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया और बॉलीवुड में अपनी पहचान मजबूत कर ली। वहीं, ईशा के इस बयान से साफ हो गया है कि रिप्लेसमेंट वाली अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

#ईशामालवीय #सैयारा #बॉलीवुडअफवाह #अनीतपड्डा #अहानपांडे