सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल    :  ईरानी कप 2025 के तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया अपनी पहली पारी में 214 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे रणजी चैंपियन विदर्भ को पहले पारी के आधार पर 128 रन की बढ़त हासिल हुई। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 342 रन बनाए थे। नागपुर के VCA स्टेडियम में टॉस जीतकर विदर्भ ने बैटिंग चुनी थी।  रेस्ट ऑफ इंडिया की शुरुआत तीसरे दिन 142/5 से हुई। मानव सुथार पहले ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद सारांश जैन 10, आकाश दीप 14, और गुरनूर ब्रार 13 रन बनाकर लौटे। कप्तान रजत पाटीदार ने 66 रन बनाए। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने 4 विकेट, हर्ष दूबे और पार्थ रेखड़े ने 2-2 विकेट झटके। दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकर को 1-1 विकेट मिला।  दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी अभिमन्यू ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने फिफ्टी पार्टनरशिप से संभाली। जुयाल 23 और यश ढुल 11 रन पर आउट हुए। ईश्वरन ने पाटीदार के साथ मिलकर टीम को 100 रन पार पहुंचाया। पहले दिन विदर्भ के अथर्व तायडे ने नाबाद शतक लगाया था। यश राठौर ने 91 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।  ईरानी कप भारत का फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो हर साल रणजी ट्रॉफी विजेता टीम और शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) के बीच खेला जाता है। यह टूर्नामेंट घरेलू क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का अवसर देता है।  प्लेइंग-XI: विदर्भ: ध्रुव शोरे, अथर्व तायडे, अमन मोखडे, दानिश मालेवार, यश राठौर, अक्षय वाडकर (कप्तान/विकेटकीपर), पार्थ रेखड़े, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे, आदित्य ठाकर।
रेस्ट ऑफ इंडिया: अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड, आर्यन जुयाल, रजत पाटीदार (कप्तान), यश धुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर ब्रार।

#IraniCup2025 #VidarbhaVsRestOfIndia #CricketNews #RajatPatidar #AbhimanyuIshwaran