सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक चौंकाने वाला बयान देकर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान की सरकार ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की साजिश रची है। नेतन्याहू का कहना है कि ईरान, ट्रम्प को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है।
फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा, “ईरान ट्रम्प को मारना चाहता है, क्योंकि वह उनके लिए सबसे बड़ा दुश्मन हैं। उन्होंने कभी ईरान के आगे झुकने का रास्ता नहीं चुना।” नेतन्याहू ने कहा कि ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका ने ईरान के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए, जिसमें विवादित परमाणु समझौते से हटना और कासिम सुलेमानी की हत्या शामिल है।
इजरायली प्रधानमंत्री के अनुसार, ट्रम्प की नीतियों ने ईरान के परमाणु हथियार बनाने के सपने को काफी पीछे धकेल दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रम्प की स्पष्ट और सख्त रणनीति ने मध्य-पूर्व में अमेरिका की स्थिति को और मजबूत किया।
यह बयान उस समय आया है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है और G7 समिट में भी यह मुद्दा चर्चा में है। नेतन्याहू के इस दावे से ईरान और अमेरिका के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों में और तल्खी आ सकती है।
यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और कूटनीति के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
#ईरान #डोनाल्डट्रम्प #नेतन्याहू #परमाणुप्रोग्राम #इजरायलीरान #अमेरिकीराजनीति #G7समिट