सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका ने ईरान से प्रतिबंधित तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदने के मामले में भारत की 6 कंपनियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार देर रात इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इन कंपनियों ने यूएई के रास्ते ईरान से करोड़ों डॉलर का अवैध व्यापार किया।
इस कार्रवाई के तहत अमेरिका ने कुल 24 कंपनियों को निशाना बनाया है, जिनमें चीन की 7, UAE की 6, हांगकांग की 3 और तुर्किये व रूस की 1-1 कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका के अनुसार, इन कंपनियों ने ईरान को तेल बिक्री से हुई आमदनी के जरिए न्यूक्लियर प्रोग्राम और आतंकी संगठनों को फंडिंग में मदद की।
भारत की जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें Alchemical Solutions Pvt Ltd, Global Industrial Chemicals Ltd, Jupiter Dye Chem Pvt Ltd, Ramaniklal S. Gosalia & Co, Persistent Petrochem Pvt Ltd, और Kanchan Polymers शामिल हैं। इनमें Alchemical Solutions ने अकेले 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार किया।
अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई ईरान पर “अधिकतम दबाव” नीति का हिस्सा है। प्रतिबंधित कंपनियों की अमेरिका में मौजूद संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं और अमेरिकी नागरिकों को इनसे व्यापार करने पर रोक है।
गौरतलब है कि फरवरी 2025 में भी अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया था।
#ईरान #तेलकारोबार #अमेरिकीप्रतिबंध #भारतीयकंपनियां #अंतरराष्ट्रीयव्यापार #आतंकवित्तपोषण #यूएससанк्शन