सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हालिया बयान पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू द्वारा ईरान को 480 किलोमीटर से अधिक रेंज की मिसाइलें न बनाने की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – “नेतन्याहू क्या फूंक रहे हैं?”, यानी वह किस चीज का नशा कर रहे हैं।
अराघची ने नेतन्याहू को गाजा युद्ध में मिली असफलताओं और युद्ध अपराधों के आरोपों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू की गाजा में तथाकथित जीत का परिणाम गिरफ्तारी वारंट और 2 लाख नए हमास लड़ाके रहे।
ईरानी विदेश मंत्री ने यह भी दावा किया कि इजराइल द्वारा ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को मारने के बावजूद, उनके 100 गुना ज्यादा काबिल शिष्य तैयार हो चुके हैं। उन्होंने लिखा, “नेतन्याहू सोचते थे कि ईरान की 40 साल की परमाणु प्रगति को रोक लेंगे, लेकिन हर वैज्ञानिक ने सैकड़ों शिष्यों को तैयार किया है जो अब जवाब देंगे।”
अराघची ने इजराइल पर अपनी सैन्य विफलताओं को छिपाने का भी आरोप लगाया और कहा कि मिसाइल स्ट्राइक के बाद इजराइल अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मदद मांग रहा है।
इस बीच IAEA (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) के डायरेक्टर राफेल ग्रॉसी ने भी हाल में कहा कि ईरान के पास 60% प्योर यूरेनियम है, जो एटम बम के लिए पर्याप्त है। ईरान ने IAEA से अपनी परमाणु साइटों की निगरानी समाप्त कर दी है।
यह बयानबाजी अब पश्चिम एशिया में तनाव को और गहरा कर सकती है।
#ईरान #विदेश_मंत्री #नेतन्याहू #गाजा_युद्ध #परमाणु_कार्यक्रम #इजराइल_ईरान