सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रकोष्ठ द्वारा ‘ संचार और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से महिला सशक्तिकरण’ विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थीं सि्ट्रवाना संचार एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान की संस्थापक सुश्री रक्षंदा खान।
सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव द्वारा स्वागत भाषण एवं नन्हा पौधा भेंट कर अतिथि का स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने महाविद्यालय के हरियाली एवं आध्यात्म से भरे वातावरण का उल्लेख करते हुए यहां की छात्राओं के व्यक्तित्व पर उसके प्रभाव को रेखांकित किया।


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री रक्षंदा ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने जीवन का मूल मंत्र ‘हां मैं कर सकती हूं ‘को बनाना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से अपने आत्म बल को बढ़ाएं। उन्होंने प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एवं प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज जैसे उदाहरण के माध्यम से कहा कि व्यक्तित्व विकास में भाषा कभी बाधा नहीं बनती ।बस भाषा पर अधिकार होना चाहिए।

आत्मविश्वास ,साहस व निडरता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। व्यक्तित्व विकास के उन्होंने सात चरण बताएं। जिसमें छोटे-छोटे प्रयासों द्वारा हम अपने आदतों में किस तरह परिवर्तन कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। अंत में आभार प्रदर्शन किया आईक्यूएसी  की संयोजक, प्राध्यापक रसायन शास्त्र डॉ. नीना अरोरा ने एवं संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया अंग्रेजी प्राध्यापक डॉ. मेघा सिंह ने। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राएं एवं सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।

#IQACप्रकोष्ठ #महिलासशक्तिकरण #संचारऔरव्यक्तित्वविकास #शिक्षा