सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए उन देशों को चेतावनी दी है, जिन्होंने अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स (Digital Service Tax) या संबंधित नियम लागू किए हैं। ट्रंप ने साफ कहा कि ऐसे देशों पर अमेरिका भारी-भरकम टैरिफ लगाएगा और चिप निर्यात पर रोक लगा देगा।

सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की “शानदार टेक कंपनियों” जैसे अल्फाबेट (Google की पेरेंट कंपनी), मेटा और अमेजन पर टैक्स लगाना अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये टैक्स और डिजिटल मार्केट रेगुलेशन सिर्फ अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचाने और भेदभाव करने के लिए बनाए जा रहे हैं।

ट्रंप ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की कंपनियों को छूट दी जा रही है, जबकि अमेरिकी कंपनियों को अनुचित दबाव झेलना पड़ रहा है। उनके इस बयान के बाद आशंका जताई जा रही है कि अगर अमेरिका ने सच में टैरिफ और चिप निर्यात पर रोक लगाई तो वैश्विक स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर बड़ा असर पड़ेगा। इससे आईफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस महंगे हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह सख्त बयान आने वाले समय में अमेरिका और यूरोप समेत कई देशों के बीच व्यापारिक तनाव को और बढ़ा सकता है।

#डोनाल्डट्रंप #डिजिटलटैक्स #अमेरिका #टेककंपनी #अमेजन #गूगल #मेटा