सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे रोप स्किपिंग, कबड्डी, दौड़ और मनोरंजनात्मक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें छात्राओं ने अनुशासन, उत्साह और टीम भावना के साथ हिस्सा लिया। पूरे परिसर में एक खेलमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. शांति शर्मा, कॉलेज की स्पोर्ट्स ऑफिसर ने ओलंपिक आंदोलन का महत्व और वैश्विक प्रभाव विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ओलंपिक खेलों के माध्यम से विश्व में एकता, शांति और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के संदेश को विस्तार से समझाया।कॉलेज की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। समापन सत्र में डॉ. डालिमा पारवानी ने खेल विभाग, एनसीसी, एनएसएस एवं आई आई सी सेल को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी को इस दिन को प्रेरणा स्वरूप याद रखने के लिए कहा। यह आयोजन छात्राओं के बीच एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।

#संतहिरदारामगर्ल्सकॉलेज, #अंतर्राष्ट्रीयओलंपिकदिवस, #खेलदिवस, #ओलंपिक2025, #महाविद्यालयकार्यक्रम, #खेलोंकाजश्न