सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शाला की पत्रिकाओं का अपना बड़ा महत्व होता है इसके माध्यम से एक ओर जहां विद्यार्थियों को सृजन का आरंभिक ज्ञान एवं अवसर मिलता है ,वही शाला की गतिविधियों की अमूल्य यादें भी संकलित हो जाती हैं। उपर्युक्त विचार हिंदी परिवार इंदौर के साहित्यकारों ने पीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटाबिल्लौद की शालेय पत्रिका संकल्प के 18 वें अंक के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य देवेश सिंह भदौरिया ने की जिन्होंने संस्मरण भी सुनाया । पत्रिका की संपादक साहित्यकार व्याख्याता रागिनी स्वर्णकार शर्मा ने शाला की गतिविधियों के साथ अतिथियों का परिचय दिया व कार्यक्रम का संचालन भी किया। सारस्वत अतिथि हरे राम बाजपेई ने इस अवसर पर वंदे मातरम के 150 वें वर्ष की विशेषता साथ ही अपनी भाषा संस्कृति को अपनाने की बात कही । प्रभु त्रिवेदी ने दोहों के माध्यम से परिवार व पर्यावरण पर प्रकाश डाला । संतोष मोहंती ने समरसता का संदेश देता हुआ एक मधुर गीत प्रस्तुत किया । प्रदीप नवीन ने चिर परिचित शैली में कार्यक्रम के संदर्भ में एक रचना बनाकर सुनाई व वाहवाही प्राप्त की। अतिथियों का स्वागत छात्रसंघ के अध्यक्ष अंकित राठौर व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र एवं बच्चों के द्वारा बनाए गए फूलों के गुलदस्तों से किया गया। इस अवसर पर विज्ञान के छात्रों द्वारा संपादित पत्रिका ‘आत्म शक्ति’ का भी लोकार्पण अतिथियों ने किया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व आदिवासी संस्कृति का नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन -मोह लिया । इस अवसर पर ज्योति चौहान, रीना गुप्ता, आकांक्षा मालवीय, मेघा व्यास, भुवनेश्वरी डाबर , समद मंसूरी, सर्वेश तावरे, माणक चौहान, कपिल खारीवाल सहित समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं व छात्र- छात्राएं उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए । अंत में आभार विनोद पांडे ने व्यक्त किया
#इंदौर #शालेयपत्रिका #संकल्पलोकार्पण #हिंदीपरिवार #हिंदीसाहित्य #शैक्षिककार्यक्रम #स्कूलगतिविधि #इंदौरसमाचार #हिंदीखबरें