सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एग्रोकेमिकल और न्यूट्रिशनल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर आज यानी 26 जून 2025 से निवेशकों के लिए ओपन हो गया है। इस इश्यू में निवेश की आखिरी तारीख 30 जून है और शेयरों की लिस्टिंग 3 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर होगी।
इनिशियल पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड और निवेश विवरण
प्राइस बैंड: ₹105 – ₹111 प्रति शेयर
मिनिमम इन्वेस्टमेंट: 1 लॉट (135 शेयर्स) = ₹14,985
मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट: 13 लॉट (1,755 शेयर्स) = ₹1,94,805
रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षण: 35%
इस IPO के जरिए कंपनी 700 करोड़ के वैल्यूएशन पर ₹200 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसमें ₹160 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹40 करोड़ OFS शामिल हैं।
फंड का उपयोग कंपनी इस फंड का उपयोग वर्किंग कैपिटल, टर्म लोन रिपेमेंट, प्लांट कैपेसिटी बिल्डिंग, और जनरल कॉर्पोरेट पर्पस के लिए करेगी। कंपनी की ताकत और विस्तार इंडोगल्फ के पास 400 से अधिक प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो है और ये भारत सहित 34 देशों में अपने उत्पाद निर्यात करती है। कंपनी के पास 6000+ रिटेल डीलर, 190 B2B ग्राहक, और 130 विदेशी क्लाइंट्स हैं।
भविष्य की योजनाएं कंपनी भारत में न्यूट्रिशनल और बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है और 30,000 स्क्वायर फीट का नया R&D सेंटर खोलने की योजना में है। अगर आप एक रिटेल निवेशक हैं और मजबूत फंडामेंटल वाली एग्री-टेक कंपनी में निवेश करना चाहते हैं, तो इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का यह IPO एक संभावित विकल्प हो सकता है।
#आईपीओ #इंडोगल्फ #शेयरबाजार #निवेश #बोनसशेयर #फाइनेंस #बिजनेसन्यूज़