सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत की एग्रोकेमिकल्स और क्रॉप प्रोटेक्शन उत्पाद बनाने वाली कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का आईपीओ 26 जून 2025 को ओपन हो रहा है। इस आईपीओ में निवेशक 30 जून तक बिडिंग कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 3 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल ₹200 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसमें से ₹40 करोड़ के फ्रेश इश्यू और ₹160 करोड़ के ऑफर फॉर सेल के माध्यम से शेयर जारी किए जाएंगे।
आईपीओ से जुड़ी अहम जानकारियां:
आईपीओ ओपनिंग डेट: 26 जून 2025
आईपीओ क्लोजिंग डेट: 30 जून 2025
शेयर अलॉटमेंट: 1 जुलाई 2025
डीमैट क्रेडिट/रिफंड: 2 जुलाई 2025
लिस्टिंग डेट: 3 जुलाई 2025 (संभावित)
निवेश की सीमा:
प्राइस बैंड: ₹105 – ₹111
1 लॉट (135 शेयर): ₹14,985 (अपर प्राइस बैंड पर) मैक्सिमम 13 लॉट (1,755 शेयर): ₹1,94,805
इस IPO में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, 35% रिटेल निवेशकों और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
IPO से मिली रकम का उपयोग:
कंपनी ₹210 करोड़ तक के कर्ज चुकाने, कैपिटल एक्सपेंडिचर और जनरल कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए इस फंड का उपयोग करेगी। कंपनी का परिचय: इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस की शुरुआत 1993 में हुई थी और यह भारत के अलावा 34 देशों में अपने 400 से अधिक एग्रोकेमिकल और बायोलॉजिकल उत्पादों का निर्यात करती है।
निवेशकों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है, खासकर यदि वे एग्रो टेक सेक्टर में निवेश की योजना बना रहे हैं।
#इंडोगल्फक्रॉपसाइंसेस #आईपीओ2025 #शेयरबाजार #निवेशकीताकत #आईपीओन्यूज #भारतीयशेयरबाजार