सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 22 रन की रोमांचक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय टॉप ऑर्डर की आलोचना करते हुए कहा कि “भारत को 190 रन बनाने ही चाहिए थे।”

गांगुली ने कहा कि जब टीम 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 170 पर सिमट गई, तो साफ था कि टॉप ऑर्डर पूरी तरह नाकाम रहा। उन्होंने केएल राहुल (39 रन) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 61 रन) को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन को हार की मुख्य वजह बताया।

गांगुली ने इंडियन रेसिंग लीग के एक कार्यक्रम में कहा –

“टीम इंडिया में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जब आप जडेजा को लड़ते और रन बनाते देखते हैं, तो यकीन होता है कि टीम मुझसे भी ज्यादा निराश होगी। यह 2-1 की बढ़त का मौका था, जो गंवा दिया गया।”

गांगुली ने विशेष रूप से रवींद्र जडेजा की सराहना करते हुए उन्हें “विशेष खिलाड़ी” बताया। उन्होंने कहा कि जडेजा की बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों में जबरदस्त निखार आया है।

भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके, शुभमन गिल सिर्फ 6 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हो गए। यही कारण रहा कि मजबूत शुरुआत न मिलने के कारण भारत लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया।

इंग्लैंड अब सीरीज में 2-1 से आगे है और भारत को वापसी के लिए अगला टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।

#भारत_इंग्लैंड_टेस्ट #सौरव_गांगुली #भारतीय_क्रिकेट #लॉर्ड्स_टेस्ट #क्रिकेट_समाचार #टॉप_ऑर्डर_विफलता #जडेजा #इंडिया_वर्सेस_इंग्लैंड