सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत और ब्रिटेन ने आज एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की उपस्थिति में इस समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए।
यह डील दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार को 34 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने में मदद करेगी। साथ ही वर्ष 2030 तक यह व्यापार 120 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश के व्यापार, उद्योग और आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय उत्पादों को ब्रिटिश बाजार में बेहतर और सुलभ पहुंच मिलेगी, जिससे निर्यात को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
क्या-क्या होगा सस्ता:
इस मुक्त व्यापार समझौते के तहत भारतीय निर्यात के 99% हिस्से को टैरिफ से राहत मिलेगी। इससे भारत से चमड़ा, जूते, ऑटो पार्ट्स, सीफूड, खिलौने, वस्त्र और हस्तशिल्प जैसे उत्पाद अब ब्रिटेन में रियायती दरों पर पहुंच सकेंगे। वहीं, ब्रिटेन से आयातित इलेक्ट्रॉनिक्स, वाइन, उच्च गुणवत्ता वाले परिधान, फार्मा सामग्री आदि भारतीय बाजार में पहले से सस्ते मिल सकेंगे।
यह समझौता न केवल व्यापारिक स्तर पर लाभकारी है, बल्कि इससे रोजगार, निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसर भी बढ़ेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुक्त व्यापार समझौते भारत की वैश्विक व्यापार रणनीति को नई दिशा देगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेगा।
#भारत_ब्रिटेन_एफटीए #मुक्त_व्यापार_समझौता #पीएम_मोदी #कीर_स्टारमर #भारत_ब्रिटेन_डील #व्यापार_समझौता #Indian_Exports #UK_Imports