सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डाक विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 14वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी के समापन समारोह में विश्वरंग—टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव पर आधारित विशेष आवरण का औपचारिक अनावरण किया गया। इसे डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) द्वारा जारी किया गया है। कार्यक्रम समन्वय भवन, भोपाल में आयोजित किया गया।


इस विशेष आवरण का विमोचन मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की मुख्य उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विश्वरंग के सह-निदेशक तथा स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी, चीफ पोस्टमास्टर जनरल मध्य प्रदेश सर्किल विनीत माथुर, जीएम फाइनेंस शाह नवाज आलम, डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज पवन कुमार डालमिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह विशेष आवरण विश्वरंग के सातवें संस्करण के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करता है, जो भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विश्वरंग के निदेशक एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने कहा, “विश्वरंग का उद्देश्य भारतीय भाषाओं, साहित्य, कला और संस्कृति को वैश्विक पटल पर एक साझा मंच पर लाना है। डाक विभाग द्वारा जारी यह विशेष आवरण केवल एक स्मृति चिह्न नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने वाली ऐतिहासिक दस्तावेज़ी पहल है।”


विश्वरंग के सह-निदेशक तथा स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा,
“विश्वरंग ने वर्षों में भारतीय भाषाओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय संवाद का माध्यम बनाया है। इस विशेष आवरण के माध्यम से विश्वरंग की यात्रा अब फिलेटली के संग्रहणीय इतिहास का भी हिस्सा बन गई है, जो आने वाली पीढ़ियों तक इस सांस्कृतिक आंदोलन की पहचान बनाए रखेगी।

#डाकविभाग #विश्वरंग #टैगोरमहोत्सव #साहित्यकला #अंतरराष्ट्रीयमहोत्सव #भोपालसमाचार