सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के मैच ने नया व्यूअरशिप रिकॉर्ड कायम किया है। ICC के आंकड़ों के मुताबिक 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले को 2.84 करोड़ दर्शकों ने मिलकर 187 करोड़ मिनट तक देखा। यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया विमेंस इंटरनेशनल मुकाबला बन गया है।

मैच में भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया। ICC ने बताया कि व्यूअरशिप की संख्या के लिहाज से यह मैच अब तक का सबसे शानदार मुकाबला रहा। टूर्नामेंट के लीग स्टेज में डिजिटल और टीवी प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड तोड़ संख्या देखने को मिली।

पहले 11 मैचों को टीवी पर कुल 7.2 करोड़ दर्शकों ने देखा, जो 2022 वर्ल्ड कप की तुलना में 166% अधिक है। इन मैचों को कुल 630 करोड़ मिनट का वॉचटाइम मिला। वहीं, पहले 13 मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ व्यूअर्स ने देखा, जो पिछले एडिशन की तुलना में पांच गुना अधिक है।

ICC और जियोहॉटस्टार के अनुसार, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले को एक समय पर 48 लाख लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख रहे थे। इस तरह यह मुकाबला भी विमेंस क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बन गया।

इस प्रदर्शन ने दिखा दिया कि महिलाओं के क्रिकेट में दर्शकों की रुचि लगातार बढ़ रही है और भविष्य में और बड़े दर्शक रिकॉर्ड बनने की संभावना है।

#विमेंसवर्ल्डकप #भारत_पाकिस्तान #क्रिकेटरिकॉर्ड #व्यूअरशिप