सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : लॉर्ड्स टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत की स्थिति बेहद नाजुक हो गई है। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने 101 रन तक 7 बल्लेबाजों को खो दिया है। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी मौजूद हैं, जबकि टीम को अभी भी जीत के लिए 92 रन की दरकार है।

टीम इंडिया ने दिन की शुरुआत 58/4 के स्कोर से की थी। पहले सेशन में ही केएल राहुल (39), ऋषभ पंत (9) और वॉशिंगटन सुंदर (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए। सुंदर को जोफ्रा आर्चर ने कैच एंड बोल्ड कर तीसरा विकेट लिया।

पहली पारी का स्कोर बराबर, दूसरी पारी में इंग्लैंड का पलड़ा भारी

मैच की पहली पारी में दोनों टीमों ने 387-387 रन बनाकर बराबरी की। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 192 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 193 रनों का टारगेट दिया।

लॉर्ड्स के मौसम में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन अब तक खेल बाधित नहीं हुआ है।

वॉशिंगटन सुंदर का चौथे दिन रहा जलवा

चौथे दिन वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटकाए थे और अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम को वापसी का मौका दिया। उन्होंने जिस तरीके से हवा में गेंद को ड्रिफ्ट कराया, वो जडेजा और जो रूट जैसे अनुभवी स्पिनर्स से कहीं बेहतर रहा।

फिलहाल मैच का हाल

भारत: 101/7 (32 ओवर)

ज़रूरी रन: 92

विकेट शेष: 3

क्रीज पर: जडेजा और रेड्डी

इंग्लैंड के लिए आर्चर ने अब तक 3 विकेट लिए हैं।

टीम इंडिया की अंतिम उम्मीदें जडेजा और रेड्डी पर टिकी हैं। बारिश की संभावनाओं के बीच ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत मुकाबले में वापसी कर पाता है या इंग्लैंड जीत दर्ज करता है।

#भारत_विरुद्ध_इंग्लैंड, #लॉर्ड्स_टेस्ट, #भारतीय_क्रिकेट, #इंग्लैंड_टेस्ट_सीरीज़, #रवींद्र_जडेजा, #जोफ्रा_आर्चर, #केएल_राहुल, #वॉशिंगटन_सुंदर, #क्रिकेट_समाचार, #टेस्ट_मैच