सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : यूनियन मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत का एक्सपोर्ट इस साल पिछले साल से अधिक होगा। दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में उन्होंने यह दावा किया। गोयल ने बताया कि भारत का टोटल एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2024-25 में 72.71 लाख करोड़ रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था।
उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए भारत को अपना एक्सपोर्ट बास्केट और बड़ा करना होगा ताकि किसी एक देश के फैसले का असर न पड़े। जीएसटी रिफॉर्म से घरेलू डिमांड में भी बूस्ट मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अब तक किसी सेक्टर ने टैरिफ के कारण कोई परेशानी दर्ज नहीं की है।
सरकार एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय करने जा रही है। यूरोपीय यूनियन के साथ एफटीए पर बातचीत जारी है। इसके अलावा कतर, न्यूजीलैंड, पेरू और चिली के साथ भी जल्द ही डील होने वाली है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत इस साल पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार ने 1 लाख करोड़ डॉलर के एक्सपोर्ट का लक्ष्य रखा है। जुलाई 2025 में टोटल एक्सपोर्ट 68.25 बिलियन डॉलर यानी 6.01 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 65.31 बिलियन डॉलर से अधिक है।
गोयल ने कहा, “हम न तो झुकेंगे और न ही कभी कमजोर दिखेंगे। नए बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाकर भारत का एक्सपोर्ट और मजबूत करेंगे।”
#भारत_का_एक्सपोर्ट #पीयूष_गोयल #US_टैरिफ #आर्थिक_समाचार #ExportNews