सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उतरने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है। भारत ने हाल के मुकाबलों में बांग्लादेश पर लगातार अपना दबदबा बनाए रखा है। जून 2026 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाया था, जबकि राधा यादव ने तीन विकेट झटके थे।
महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 20 मैच जीते हैं और बांग्लादेश को सिर्फ 3 जीत मिली हैं। हालांकि बांग्लादेश 2018 एशिया कप में भारत को हराकर खिताब जीत चुका है, इसलिए भारतीय टीम नॉकआउट मुकाबले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी। एशिया कप के मौजूदा संस्करण में भारत ग्रुप ए में तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर रहा है, जबकि बांग्लादेश ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #दबदब #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #इनल