सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली  : भारत अब अमेरिका को सबसे ज्यादा स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने वाला देश बन गया है, जिससे चीन की बादशाहत खत्म होती दिख रही है। रिसर्च फर्म कैनालिस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका में आयात किए गए स्मार्टफोन में 44% ‘मेड इन इंडिया’ थे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा केवल 13% था। वहीं, चीन की हिस्सेदारी गिरकर 25% रह गई, जो पहले 61% थी।

भारत की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में भी बड़ी तेजी देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते एक साल में इसमें 240% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसमें सबसे बड़ा योगदान एपल  का रहा, जो अमेरिका में बिकने वाले 78% आईफ़ोन  भारत में बनाकर भेज रहा है, ट्रम्प की धमकी के बावजूद।

एपल ने पहली बार चीन में एक स्टोर बंद करने का निर्णय लिया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी अब चीन की जगह भारत और वियतनाम जैसे विकल्पों पर जोर दे रही है। इस दौरान वियतनाम की हिस्सेदारी भी 30% रही, जो चीन से अधिक है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि टैरिफ वॉर और वैश्विक रणनीति के कारण मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन चीन से भारत की ओर शिफ्ट हो रही है। भारत में 2025 की पहली छमाही में 2.39 करोड़ आईफ़ोन  बने, जो पिछले साल से 52% ज्यादा हैं। इसका असर भारत के निर्यात और रोजगार दोनों पर सकारात्मक होगा।

#स्मार्टफोननिर्यात #भारतअमेरिकाव्यापार #मोबाइलमैन्युफैक्चरिंग #मेकइनइंडिया #टेकन्यूज