सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त 2025 में प्रस्तावित वनडे और टी20 क्रिकेट सीरीज अब तय समय पर नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इस सीरीज की तैयारियां रोक दी हैं, वहीं भारत ने भी मौजूदा हालात को देखते हुए दौरे से इनकार कर दिया है। बीसीसीआई ने अभी कोई नई तारीख नहीं दी है।
सुरक्षा कारणों और रिश्तों में तनाव बनी वजह
भारत सरकार की सलाह के बाद BCCI ने बांग्लादेश दौरे को स्थगित करने का फैसला लिया है। बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं और हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों के चलते सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम को वहां भेजना उचित नहीं समझा गया।
BCB ने रोकी मीडिया राइट्स की प्रक्रिया
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले भारत दौरे के मीडिया राइट्स 7 जुलाई को टेक्निकल और 10 जुलाई को फाइनेंशियल बिड के जरिए बेचने की योजना बनाई थी। अब इसे रोकते हुए पहले पाकिस्तान सीरीज के राइट्स बेचे जाएंगे। मीडिया राइट्स को अब क्षेत्रीय आधार पर बेचने की तैयारी है।
अशांत राजनीतिक माहौल से बढ़ी मुश्किलें
2024 में हुए छात्र आंदोलनों के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता फैल गई थी, जिसके चलते सरकार तक बदल गई। इसके बाद से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और हिंसक घटनाएं बढ़ीं, जिससे विदेशी दौरे और निवेश पर असर पड़ा है।
BCCI और BCB अगले सप्ताह तक सीरीज को लेकर आधिकारिक बयान जारी कर सकते हैं। तब तक यह दौरा अनिश्चित बना रहेगा।
#भारतबांग्लादेशसीरीज #क्रिकेटसमाचार #भारतदौरा #बांग्लादेशक्रिकेट #BCCI #खेलसमाचार