सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों (विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2025) के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और दोपहर तक सभी सीटों के परिणाम सामने आ गए। इन नतीजों में इंडी गठबंधन को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जीत मिली है।

गुजरात की विदासवर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी और गुजरात के कार्यकर्ताओं के नाम है। उन्होंने लिखा कि “बीजेपी की चालें बेनकाब हो चुकी हैं और लोगों ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है।”

वहीं केरल की निलाम्बुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। इस परिणाम को इंडी गठबंधन के लिए एक और सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

इसके अलावा पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज और गुजरात की कडी सीट पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि ये उपचुनाव 19 जून को कराए गए थे। इन नतीजों से यह साफ है कि विपक्षी इंडी गठबंधन के लिए यह चुनाव मनोबल बढ़ाने वाला साबित हुआ है, वहीं बीजेपी को झटका लगा है।

#इंडी_गठबंधन, #उपचुनाव_2025, #गुजरात_विधानसभा, #केरल_विधानसभा, #आम_आदमी_पार्टी, #कांग्रेस_जीत, #राजनीतिक_खबरें