सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में 15 अगस्त 2025 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत मंडल कार्यालय परिसर में स्वच्छता शपथ के साथ की गई, जहाँ मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंडल के सभी स्टेशनों, डिपो कार्यालयों, लोको शेड, कॉलोनियों एवं विभागीय परिसरों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर स्वच्छता की शपथ ली।


पखवाड़े के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसमें स्टेशनों, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, पटरियों, स्टेशन परिसरों, कार्यालयों, शौचालयों एवं जल स्रोतों की गहन सफाई की जा रही है। साथ ही यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु बैनर, पोस्टर, उद्घोषणा प्रणाली एवं सोशल मीडिया माध्यमों से संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है।
रेलवे कर्मियों ने इस अवसर पर हर सप्ताह कम से कम 2 घंटे का स्वैच्छिक श्रमदान करने का भी संकल्प लिया है। स्वच्छता पखवाड़े की यह पहल न केवल स्वच्छ भारत मिशन को बल प्रदान करेगी बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता एवं यात्री सुविधा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

#स्वच्छता_पखवाड़ा #भोपाल_मंडल #स्वतंत्रता_दिवस #रेलवे_स्वच्छता #स्वच्छ_भारत