सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल   : एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार जीत दर्ज की। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपनी टीम पर जमकर भड़ास निकाली। कनेरिया ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं।

उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा— “AK-47 का जवाब ब्रह्मोस मिसाइल से दिया गया।” कनेरिया ने भारतीय ओपनर्स अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जमकर तारीफ की, जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बेबस कर दिया। दोनों ने केवल 59 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दी।

अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 8 चौकों के साथ 47 रन जोड़े। उनकी विस्फोटक बैटिंग के आगे पाकिस्तानी गेंदबाजी लाइन-अप पूरी तरह धराशायी हो गया।

कनेरिया ने फखर जमां के आउट होने पर भी अपनी राय दी और कहा कि वह साफ-सुथरा कैच था। उन्होंने माना कि पाकिस्तान की टीम दबाव में बिखर गई और रणनीति की कमी साफ दिखी।

कनेरिया ने कहा कि अगर पाकिस्तान को भविष्य में भारत जैसी मजबूत टीम से भिड़ना है, तो उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अनुशासन और आत्मविश्वास लाना होगा।

#INDvsPAK #AsiaCup2025 #दानिशकनेरिया #अभिषेकशर्मा #शुभमंगिल