सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, जो मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज़ के लिए पहचाने जाते हैं, मैच के पहले अभ्यास सत्र में अचानक बच्चों जैसी हरकतें करते दिखे। इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

दरअसल, ये वाकया उस समय हुआ जब यशस्वी नेट प्रैक्टिस में जुटे थे और राजस्थान रॉयल्स में उनके मेंटर रह चुके श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकारा अचानक उनसे मिलने पहुंचे। संगाकारा को देखकर यशस्वी अपनी खुशी नहीं रोक पाए और बच्चों की तरह उछलते हुए उनसे हाई-फाइव करने लगे।

ध्रुव जुरैल, जो खुद भी राजस्थान रॉयल्स में यशस्वी के साथी हैं, ये दृश्य देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दोनों खिलाड़ियों और संगाकारा के बीच हंसी-मजाक का यह पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है।

मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 587 रन बनाए, जिसमें यशस्वी ने 87 रनों की अहम पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 77 रन बनाए हैं।

मैदान पर फोकस और मैदान के बाहर मस्ती, यही यशस्वी की खासियत है – और इस पल ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।

#यशस्वीजायसवाल, #कुमारसंगकारा, #ध्रुवजुरैल, #INDvsENG, #क्रिकेटमस्ती, #राजस्थानरॉयल्स, #वीडियोवायरल