सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ से पहले खुद को पूरी तरह तैयार करने में जुटी है। टीम इंडिया केंट के बेकनहैम ग्राउंड पर जमकर अभ्यास कर रही है, जहां 13 जून से इंडिया ‘ए’ के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेला जाएगा। इस अभ्यास मैच को सीरीज़ से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए असली परीक्षा माना जा रहा है।
इस बार बेकनहैम की पिच को खासतौर पर चुनौतीपूर्ण बनाया गया है। आमतौर पर यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन भारतीय टीम के अनुरोध पर इसमें अतिरिक्त घास छोड़ी गई है ताकि तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल सके। मुख्य पिच क्यूरेटर जोश मार्डन ने बताया कि पिच ऊपर से भले ही सपाट और भूरी दिखे, लेकिन इसमें गेंदबाजों के लिए भी अवसर हैं—बशर्ते गेंदबाज सही लेंथ हिट करें।
टीम इंडिया के खेमे में जोश और तैयारी दोनों ही चरम पर हैं। खिलाड़ी चौड़े नेट्स में विशेष अभ्यास कर रहे हैं ताकि इंग्लैंड की सीम और स्विंग गेंदबाजी का सामना बेहतर तरीके से किया जा सके। अभ्यास में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाज भी अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं।
20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, और उससे पहले बेकनहैम की यह घसियाली पिच खिलाड़ियों की असली परीक्षा लेने वाली है।
#टीमइंडिया #बेकनहैमपिच #इंट्रास्क्वाडमैच #INDvsENG #क्रिकेटतैयारी #भारतीयक्रिकेट #घसियालीपिच