सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  ओवल टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले में आकाशदीप ने इतिहास रच दिया है। तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल आकाशदीप को दूसरे दिन नाइटवॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन तीसरे दिन उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो पिछले 14 वर्षों में नहीं हुआ था। उन्होंने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाते हुए न केवल टीम को मजबूती दी, बल्कि क्रिकेट फैंस को भी चौंका दिया।

आकाशदीप की इस पारी में उन्होंने 50 से ज्यादा रन बनाए और यशस्वी जायसवाल के साथ अहम साझेदारी की। उनका यह प्रदर्शन इसलिए खास बन गया क्योंकि नाइटवॉचमैन के रूप में आखिरी अर्धशतक साल 2011 में देखने को मिला था।

उनकी शानदार बल्लेबाज़ी पर टीम के साथी खिलाड़ी शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा का जश्न कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर के चेहरे पर भी संतोष की झलक दिखाई दी।

यह पारी आकाशदीप के ऑलराउंड प्रदर्शन को दर्शाती है और टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

#आकाशदीप #INDvsENG #नाइटवॉचमैन #गौतमगंभीर #शुभमंगलगिल #रवींद्रजडेजा #ओवलटेस्ट