सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 419 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 168 रन और वॉशिंगटन सुंदर 1 रन पर नाबाद हैं।
शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाते हुए पहली बार 150 रन का आंकड़ा पार किया। वहीं, रवींद्र जडेजा 89 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर विकेटकीपर जैमी स्मिथ को कैच दे बैठे। टंग ने गिल-जडेजा के बीच हुई 203 रन की साझेदारी को तोड़ा।
भारत ने दिन की शुरुआत 310/5 के स्कोर से की थी। गिल और जडेजा ने क्रमशः 114 और 41 रन से आगे खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पहले सेशन में 25 ओवरों में टीम ने 109 रन जोड़े और सिर्फ एक विकेट गंवाया।
इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में शानदार 87 रन बनाए थे। क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड की ओर से दो विकेट लिए हैं।
भारत की ओर से गिल और जडेजा की साझेदारी ने टीम को 400 रन के पार पहुंचाया। दोनों ने शोएब बशीर के ओवर में लगातार छक्के लगाकर इस मुकाम तक टीम को पहुंचाया। गिल का यह पारी निश्चित ही टीम इंडिया के लिए मैच में बड़ा फर्क पैदा कर सकती है।
#INDvsENG #भारतविरुद्धइंग्लैंड #शुभमंगिल #रवींद्रजडेजा #क्रिकेटटेस्टमैच