सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर एक्शन की दुनिया में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। ‘आवारापन 2’ की घोषणा के बाद अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘गनमास्टर 69’ की अनाउंसमेंट कर दी है। यह फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
खास बात यह है कि ‘गनमास्टर 69’ के जरिए इमरान हाशमी, ‘आशिक बनाया आपने’ के निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया के साथ लगभग दो दशकों बाद फिर से स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। 2000 के दशक में इस तिकड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट गाने और रोमांटिक थ्रिलर्स दिए थे।
फिल्म का निर्देशन कर रहे आदित्य दत्त ‘टेबल नंबर 21’, ‘कमांडो’ और ‘बैड कॉप’ जैसी चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। उनके मुताबिक ‘गनमास्टर 69’ उनके लिए एक “फुल सर्कल मोमेंट” है, जहां वह अपनी शुरुआती सफलता की टीम के साथ फिर से जुड़ रहे हैं।
इस एक्शन ड्रामा फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट और हुनर मुकुट द्वारा सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।
फैंस के लिए यह फिल्म एक नॉस्टैल्जिया से भरी वापसी होगी, जिसमें इमरान की रोमांटिक छवि के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा।
#इमरानहाशमी #गनमास्टर69 #हिमेशरेशमिया #आदित्यदत्त #बॉलीवुडफिल्म #नईफिल्म #एक्शनड्रामा #इमरानहाशमीकीवापसी