सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल एवं “सविष्कार मध्यभारत” द्वारा एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।यह एमओयू संस्थान में उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने तथा नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया गया है। संस्थान के संचालक प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल, “सविष्कार” की राष्ट्रीय सह-संयोजक दीक्षा यादव एवं राज्य संयोजक अतुल तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्य संपन्न हुआ।
इस एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों और नवाचारकों को एक सशक्त मंच मिल सकेगा, जहाँ वे अपने विचारों को व्यवहारिक रूप में विकसित कर सकें और भविष्य के सफल उद्यमी बन सकें।“उद्गम” इनक्यूबेशन सेंटर इस साझेदारी के तहत विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और नवाचार आधारित गतिविधियों का संचालन करेगा, जिससे विद्यार्थी न केवल नये विचार विकसित कर सकें, बल्कि उन्हें एक व्यावसायिक मॉडल में परिवर्तित भी कर सकें।संस्थान परिवार इस सहयोग को लेकर अत्यंत उत्साहित है और आशा करता है कि यह एमओयू विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा।
#उच्चशिक्षा #सविष्कारमध्यभारत #एमओयू #शैक्षिकसहयोग #नईशिक्षानीति #शिक्षा_विकास