सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जुलाई सत्र 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इच्छुक छात्र 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से समर्थ एडमिशन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस सत्र में परास्नातक, स्नातक, डिप्लोमा और छह माह की प्रमाणपत्र श्रेणियों में कुल 330 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक उमेश चन्द्र पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू इस सत्र में 78 परास्नातक, 26 चार वर्षीय स्नातक, 22 सामान्य एवं ऑनर्स स्नातक, 66 पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, 14 पीजी सर्टिफिकेट, 28 डिप्लोमा और 76 प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। यह पाठ्यक्रम युवाओं को रुचिकर विषयों में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेंगे।
इग्नू की पाठ्यक्रम-वार पंजीकरण और प्रमाणन योजना के तहत छात्र 16 क्रेडिट तक के कोर्स कर सकते हैं। संस्कृत संभाषण, वैदिक गणित, योग, पेंटिंग, संगीत, इत्यादि विषयों में भी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत छात्र अर्जित क्रेडिट का 10% तक हस्तांतरण कर सकते हैं।

डॉ. अंशुमान उपाध्याय, एडिशनल निदेशक, ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को बीए, बीकॉम, बीएससी जैसे पाठ्यक्रमों में वित्तीय सहायता योजना के तहत निशुल्क प्रवेश मिलेगा, यदि उनके माता-पिता की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है।
प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी कॉमन प्रॉस्पेक्टस जुलाई 2025 में इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। इच्छुक छात्र वेबसाइट, अध्ययन केंद्र या ईमेल rcbhopal@ignou.ac.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

#इग्नू, #जुलाईप्रवेश2025, #ऑनलाइनप्रवेश, #दूरस्थशिक्षा, #उच्चशिक्षा, #IGNOU2025, #शिक्षासत्र2025