सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्र https://ignouadmission.samarth.edu.in पोर्टल के माध्यम से 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।इग्नू द्वारा वर्तमान में 78 स्नातकोत्तर, 26 चार वर्षीय स्नातक, 22 ऑनर्स और सामान्य स्नातक, 66 पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, 14 पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट, 28 डिप्लोमा, 76 प्रमाणपत्र कार्यक्रम और 44 ऑनलाइन कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक उमेश चंद्र पाण्डेय (भोपाल क्षेत्रीय केंद्र) के अनुसार, इग्नू के सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हैं, जो छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका के नए अवसर प्रदान करते हैं। इग्नू की पाठ्यक्रम-वार पंजीकरण और प्रमाणन योजना के अंतर्गत छात्र अधिकतम 16 क्रेडिट तक के 1500 से अधिक कोर्स में पंजीकरण कर सकते हैं, जिसके उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इग्नू द्वारा युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने हेतु “भगवद्गीता अध्ययन” पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिससे उनमें नैतिक मूल्य, नेतृत्व क्षमता और जीवन-कौशल का विकास होता है। डॉ. अंशुमान उपाध्याय, अपर निदेशक ने बताया कि इग्नू द्वारा फ्रेंच, जापानी, रूसी, कोरियन, स्पेनिश और जर्मन जैसी विदेशी भाषाओं के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं, जो छात्रों को वैश्विक करियर के लिए तैयार करते हैं। ये कोर्स “भाषाओं के लिए सामान्य यूरोपीय रूपरेखा” जैसे मानकों पर आधारित हैं और द्विभाषिक माध्यम से पढ़ाए जाते हैं। सभी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कॉमन प्रॉस्पेक्टस जुलाई 2025 में www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है।
#इग्नू, #जुलाईसत्र2025, #ऑनलाइनप्रवेश, #दूरस्थशिक्षा, #शिक्षा, #सर्टिफिकेटकोर्स, #डिप्लोमा, #पोस्टग्रेजुएटकोर्स