सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ICC Women’s T20 World Cup 2026 Qualifier का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगा। खास बात यह है कि इस बार भारत के पड़ोसी देश नेपाल को क्वालीफायर मैचों की मेजबानी सौंपी गई है। मैच मुलपानी और काठमांडू के दो स्थानों पर खेले जाएंगे।

कुल 10 टीमें लेंगी हिस्सा

21 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से बांग्लादेश और आयरलैंड पहले ही T20 विश्व कप 2024 में भाग लेकर क्वालीफायर में जगह बना चुकी हैं। इसके अलावा, थाईलैंड और नेपाल ने एशिया क्षेत्र, जबकि यूएसए ने अमेरिका क्षेत्र से क्वालीफाई किया है।

बाकी 5 टीमें इस तरह होंगी शामिल

अब शेष 5 टीमों में से:

2 टीमें अफ्रीका से

2 टीमें यूरोप से

और 1 टीम ईस्ट एशिया पैसेफिक से

क्वालीफाई करेंगी।

इस पूरे आयोजन का उद्देश्य ICC Women’s T20 World Cup 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन करना है, जिसकी शुरुआत 12 जून 2026 से होनी है।

नेपाल के लिए यह आयोजन एक बड़ा मौका होगा, जिससे उसके क्रिकेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। महिला क्रिकेट को लेकर बढ़ती वैश्विक दिलचस्पी के बीच यह क्वालीफायर टूर्नामेंट बेहद अहम माना जा रहा है।

#ICCमहिलाT20क्वालीफायर #नेपालमेजबान #महिलाक्रिकेट2026 #ICC2026 #T20विश्वकपमहिला