सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के समापन के बाद आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सीधा असर देखा गया। इस बार मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और यशस्वी जायसवाल को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है, जबकि कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है।

ओवल टेस्ट में 9 विकेट झटकने वाले सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था और अब उन्हें आईसीसी की टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में 12 स्थानों की छलांग के साथ 15वां स्थान मिला है। वहीं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इस दौरे पर शानदार गेंदबाजी की, जिसका उन्हें इनाम मिला। कृष्णा ने 25 स्थानों की उछाल के साथ 59वां स्थान प्राप्त किया है।

दूसरी ओर, भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपनी निरंतरता बरकरार रखते हुए टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में टॉप-5 में दोबारा एंट्री कर ली है। उन्होंने सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी।

हालांकि, शुभमन गिल को इस बार 4 स्थानों का नुकसान हुआ है। उन्हें अपनी लय वापस पाने के लिए अब एशिया कप से पहले कड़ी मेहनत करनी होगी।

आईसीसी की इस रैंकिंग से साफ है कि भारतीय टीम का युवा ब्रिगेड अब विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

#आईसीसीरैंकिंग #मोहम्मदसिराज #प्रसिद्धकृष्णा #यशस्वीजायसवाल #शुभमंगिल