सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट को ज्यादा निष्पक्ष, तेज और रोचक बनाने के लिए पुरुष क्रिकेट के छह अहम नियमों में बदलाव किया है। टेस्ट क्रिकेट में ये नियम नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 से लागू हो चुके हैं, जबकि वनडे और टी-20 में ये बदलाव 2 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे।
👉 जानिए नए नियमों की डिटेल:
- टेस्ट में लागू होगा स्टॉप क्लॉक रूल
फील्डिंग टीम अगर 60 सेकंड में अगला ओवर शुरू नहीं करती तो पहली दो बार चेतावनी और तीसरी बार 5 रन की पेनाल्टी लगेगी।
- शॉर्ट रन पर सख्ती
अगर बल्लेबाज जानबूझकर शॉर्ट रन लेता है तो फील्डिंग टीम यह तय कर सकती है कि स्ट्राइक पर कौन रहेगा।
5 रन की पेनाल्टी भी जारी रहेगी।
- गेंद पर गलती से लार लगने पर नहीं बदलेगी बॉल
लार लगाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
अगर गलती से लार लग जाए, तो गेंद तभी बदली जाएगी जब उसमें ज्यादा बदलाव हो।
- कैच रिव्यू में अब LBW की भी जांच
अगर कैच आउट नहीं होता लेकिन गेंद पैड पर लगती है, तो टीवी अंपायर LBW की भी जांच करेगा।
बल्लेबाज आउट साबित होने पर दिया जाएगा आउट।
- नोबॉल पर कैच का नया नियम
नोबॉल पर कैच वैध माना जाएगा अगर वह सही हो।
बल्लेबाजी टीम को नोबॉल का रन और अन्य रन भी मिलेंगे।
- T20 में पावरप्ले ओवर होंगे नए पैमाने पर तय
अब ओवर घटने पर पावरप्ले भी उसी अनुपात में घटेंगे।
उदाहरण: 5 ओवर के मैच में 1.3 ओवर पावरप्ले होंगे, 10 ओवर में 3 ओवर।
इन नियमों का उद्देश्य न केवल खेल की गुणवत्ता बढ़ाना है, बल्कि इसे अधिक टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली और खेलभावना के अनुकूल बनाना भी है।
#क्रिकेटनियम, #आईसीसीनियम, #नएक्रिकेटरूल्स, #टेस्टक्रिकेट, #टी20नियम, #वनडेनियम, #क्रिकेटबदलाव, #स्टॉपक्लॉक, #पावरप्ले