सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों को एक बार फिर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है। इस सख्त रुख का असर भारत पर भी पड़ सकता है, जो रूस से कच्चा तेल खरीदकर रिफाइन करने के बाद खुले बाजार में बेचता है। ट्रंप ने कहा, “मैंने कोई प्रतिशत नहीं बताया है, लेकिन हम जल्द बड़ा कदम उठाएंगे। देखते हैं अगले कुछ समय में क्या होता है।”
ट्रंप का यह बयान व्हाइट हाउस में 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया, लेकिन सवालों के जवाब में उन्होंने रूस और ऊर्जा व्यापार की दिशा में भविष्य की नीति पर इशारा किया। उन्होंने साफ कर दिया कि रूस से कारोबार करने वाले देशों को अमेरिका के आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा।
भारत को लेकर ट्रंप की नाराजगी इसलिए भी है क्योंकि भारत रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदकर उसे वैश्विक बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहा है। इसपर अमेरिका को मुनाफाखोरी की आशंका है। हालांकि पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप को सलाह दी है कि वे भारत जैसे सहयोगी देश के साथ रिश्ते खराब न करें।
रूस के साथ प्रस्तावित मुलाकात के बाद ट्रंप की अगली रणनीति साफ हो सकती है, जिससे भारत समेत अन्य देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
#ट्रंप #टैरिफचेतावनी #भारतरूसतेल #अमेरिकानीति #निक्कीहेली