सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : आज 5 अगस्त 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹230 बढ़कर ₹1,00,397 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹528 महंगी होकर ₹1,12,428 प्रति किलो बिक रही है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹1,02,370 (24 कैरेट), मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: ₹1,02,220 (24 कैरेट), भोपाल: ₹1,02,270 (24 कैरेट), ₹93,750 (22 कैरेट), विशेषज्ञों की राय में, जियो पॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी टैरिफ के चलते गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है, जिससे सोना इस साल ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी के ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है।
गोल्ड में अब तक की बढ़त:
1 जनवरी 2025 से अब तक सोना ₹24,235 महंगा हुआ है, जबकि चांदी ₹26,411 बढ़ चुकी है।
सलाह: हमेशा बीआईएस हॉलमार्क और एचयूआईडी नंबर के साथ ही सर्टिफाइड सोना खरीदें।
#सोनेकीकीमत, #चांदीकेदाम, #गोल्डप्राइस, #सिल्वरप्राइस, #आजकेसोनेचांदीकेदाम