सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल के इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हैकाथॉन एम्पावरिंग इनोवेशन फॉर अ बेटर टुमॉरो विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष वक्ता के रूप में निदेशक गौरव नेमा,सीओओ एवं सीटीओ, इनोबिम्ब इंफोटेक प्रा. लि. उपस्थित रहे।

निदेशक नेमा ने छात्राओं को नवाचार, तकनीकी रचनात्मकता एवं टीम वर्क के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। आपने कहा कि हैकाथॉन एक इनोवेशन मैराथन है। यह एक प्रकार की रचनात्मकता है, जिसमें टीम सहयोग का महत्व,विचार-मंथन की प्रक्रिया, टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी का प्रदर्शन, मेंटर से मार्गदर्शन, समस्या समाधान की चुनौती के साथ दूरदर्शिता भी आवश्यक है। अपनी बात को विस्तार देते हुए अपने कहा कि भविष्य में इस क्षेत्र में करियर के अनेक अवसर एवं विविध प्रकार के व्यवसायिक मॉडल विकसित हो सकते हैं। इनमें नवाचार, उद्यमिता और तकनीक-आधारित समाधान प्रमुख भूमिका निभाएँगे। साथ ही, यह भी आवश्यक है कि कार्यप्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई का उपयोग तो हो, लेकिन उस पर पूर्ण निर्भरता न हो। इससे व्यक्ति की मौलिक सोच, रचनात्मकता और मानवीय दृष्टिकोण सुरक्षित रहेंगे तथा दीर्घकालीन सफलता की संभावनाएँ और भी प्रबल होंगी।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नवाचार ही प्रगति की कुंजी है। हैकथॉन जैसे आयोजन छात्राओं को न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से समृद्ध बनाते हैं, बल्कि उनमें समस्या समाधान और
टीमवर्क जैसी जीवनोपयोगी क्षमताओं का भी विकास करते हैं। हमारी छात्राओं के लिए यह सत्र भविष्य की संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम की सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम समन्वयक प्रो सोनिया शर्मा को बधाई दी।
#संतहिरदारामकॉलेज #भोपाल #हैकाथॉन #तकनीकीशिक्षा #नवाचार