सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रूस ने अमेरिका के साथ 1987 में हुई ऐतिहासिक मिसाइल तैनाती प्रतिबंध डील को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के तटीय इलाकों के पास दो परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती का आदेश दिया है।
रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अब वह खुद को छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों की तैनाती पर लगी रोक से बंधा हुआ नहीं मानता। मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि इस प्रतिबंध को बनाए रखने की शर्तें अब समाप्त हो चुकी हैं।
विशेषज्ञ इसे रूस की रणनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं, जिसे पुतिन का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। 1987 में अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने एक समझौते के तहत इन मिसाइलों की तैनाती पर रोक लगाई थी, ताकि परमाणु तनाव को कम किया जा सके।
अब इस फैसले से दुनिया में नए शीत युद्ध जैसे हालात बनने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले दिनों में अमेरिका की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी होंगी।
#रूसअमेरिकातनाव, #पुतिनट्रंप, #मिसाइलडील, #परमाणुतनाव, #अंतरराष्ट्रीयराजनीति