सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 27 सितंबर 2025 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन कर रहा है। इस अवसर को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इस समारोह में पाकिस्तान, तुर्किये और बांग्लादेश जैसे देशों को निमंत्रण नहीं दिया गया है।
दिल्ली में सरसंघचालक मोहन भागवत 26 अगस्त से तीन दिवसीय बैठक करेंगे, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, गेस्ट लिस्ट और मुख्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में ‘पंच परिवर्तन’ – सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य – जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने बताया कि समारोह में आमंत्रितों की सूची को 17 श्रेणियों और 138 उपश्रेणियों में विभाजित किया गया है। सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, खेल, कला और मीडिया जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधि भी प्रमुख अतिथि होंगे।
सूत्रों के अनुसार, RSS कुछ दूतावासों से संपर्क में है, लेकिन पाकिस्तान, तुर्किये और बांग्लादेश को निमंत्रण से बाहर रखा गया है। यह निर्णय संगठन की वैचारिक और कूटनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। RSS का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर देश के समग्र विकास में योगदान देना है।
#राष्ट्रीयस्वयंसेवकसंघ #RSSशताब्दीसमारोह #पाकिस्तान #तुर्किये #बांग्लादेश #मोहनभागवत