सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत में पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड स्टेटस इवेंट “नीरज चोपड़ा क्लासिक” का आयोजन आज बेंगलुरु में होगा। इस प्रतिष्ठित इवेंट को खुद ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा होस्ट कर रहे हैं। मुकाबले का आयोजन श्री कांतीरवा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा।
मीडिया से बात करते हुए नीरज ने कहा, “मेडल्स तो अलग बात हैं, लेकिन मैंने भारत को ऐसा कुछ दिया है जो पहले कभी नहीं हुआ। मैं इस आयोजन को लेकर बेहद खुश हूं।” उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन से भारत के युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास एथलीट्स के साथ खेलने का अवसर मिलेगा।
यह एक कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीटिंग है, जिसे वर्ल्ड एथलेटिक्स ने गोल्ड स्टेटस प्रदान किया है। यह भारत में आयोजित होने वाला पहला टॉप-लेवल ट्रैक एंड फील्ड इवेंट है। इस इवेंट के जरिए खिलाड़ी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (टोक्यो) के लिए क्वालीफाइंग पॉइंट्स अर्जित कर सकेंगे।
कैसे हुई शुरुआत?
ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद नीरज ने भारत में वर्ल्ड लेवल इवेंट कराने का सपना देखा था। इसे JSW स्पोर्ट्स और अन्य प्रायोजकों के साथ मिलकर साकार किया गया। नीरज ने केवल भागीदारी नहीं निभाई बल्कि आयोजन की हर प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दिया।
कौन-कौन लेगा भाग?
इवेंट में 12 इंटरनेशनल और भारतीय जैवलिन थ्रोअर हिस्सा लेंगे:
थॉमस रोहलर (2016 ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट)
जूलियस येगो (रियो ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट)
कर्टिस थॉम्पसन (USA) – सीजन बेस्ट 87.76m
सचिन यादव – पर्सनल बेस्ट 85.16m
यशवीर सिंह – एशियन चैंपियनशिप में पांचवां स्थान
नीरज की फॉर्म और चैंपियन बनने की संभावना
नीरज चोपड़ा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं।
पेरिस डायमंड लीग: 88.16m
ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक: 85.29m
दोहा डायमंड लीग (2025): 90.23m
केवल जूलियन वेबर (91.06m) उनसे आगे हैं। लेकिन सचिन यादव और थॉम्पसन जैसे खिलाड़ी भी उलटफेर कर सकते हैं।
कब और कहां देखें?
-
स्थान: श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु
-
समय: शाम 7 बजे से
-
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स, जियो सिनेमा
-
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: वर्ल्ड एथलेटिक्स वेबसाइट
#नीरज_चोपड़ा #नीरज_चोपड़ा_क्लासिक #एथलेटिक्स_इवेंट #बेंगलुरु_खेल #ओलंपिक_चैंपियन #भारतीय_खेल #स्पोर्ट्स_न्यूज़