सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज ने द ओवल टेस्ट में शानदार गेंदबाजी कर भारत को रोमांचक जीत दिलाई। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे ऑस्ट्रेलिया में कमजोर प्रदर्शन को लेकर सवाल किया, तो सिराज ने पूरे आत्मविश्वास से जवाब देते हुए कहा – “सर, मैंने बीजीटी में 20 विकेट लिए थे।”

सिराज ने याद दिलाया कि उन्होंने 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 20 विकेट झटके थे और टीम के लिए दबाव बनाने की जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने कहा कि जब बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे, तब उनका काम दूसरी छोर से प्रेशर बनाना था।

द ओवल टेस्ट में सिराज हीरो बनकर उभरे। उन्होंने आखिरी विकेट लेकर भारत को 6 रनों से जीत दिलाई। साथ ही यह साबित कर दिया कि वह किसी भी परिस्थिति में परफॉर्म कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में सिराज ने पांचों टेस्ट मैच खेले थे और एक डे/नाइट टेस्ट में पारी में 4 विकेट भी लिए थे। वह सीरीज में भारत की ओर से बुमराह के बाद सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

यह बयान न सिर्फ आलोचकों को करारा जवाब है, बल्कि युवा गेंदबाजों के लिए प्रेरणा भी।

#मोहम्मदसिराज, #ओवलटेस्ट, #टीमइंडिया, #क्रिकेटन्यूज, #20विकेट