सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : संस्कृत शिक्षा जगत के लिये यह एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने इंडिया टुडे द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की रैंकिंग मैं 2025 मैं पहली बार देश के शीर्ष 25 सामान्य( सरकारी) विश्वविद्यालयों में 24 वां स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पहली बार है जब किसी संस्कृत विश्वविद्यालय सामान्य विश्वविद्यालय के इस रैंकिंग में स्थान मिला है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की अकादमिक, उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, मूल्य आधारित शिक्षा और नवाचार परक सैक्षणिक बातावरण के आधार पर प्राप्त हुई है जो आधुनिक उच्च शिक्षा के समानकों पर संस्कृत शिक्षा प्रणाली की प्रासंगिकता को दर्शाती है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह उपलब्धि केवल हमारे विश्वविद्यालय की नहीं बल्कि संपूर्ण संस्कृत जगत की सामूहिक सफलता है। यहाँ इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, नेतृत्व प्रतिबद्ध और पूरी टीम एकजुट होकर कार्य करें, तो कोई भी परंपरागत ज्ञान प्रणाली वैश्विक मंच पर श्रेष्ठता प्राप्त कर सकती है संस्कृत को आधुनिक संदर्भों में प्रस्तुत करने और नवाचार व शोध की दिशा में लगातार प्रयास किए हैं। यह रैंकिंग उन प्रयासों की स्वीकृति है, जिससे हम आने वाले समय में और ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है। यह विश्वविद्यालय के समस्त आचार्य गणों, विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।

#केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #इंडियाटुडे2025 #विश्वविद्यालयरैंकिंग #शैक्षणिकउपलब्धि