सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)  पत्रकारिता और जनसंचार  अनेक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है,जो इच्छुक छात्रों को इस क्षेत्र में दक्ष  बनाने में सहायक होगा । पत्रकारिता सम्बंधित पाठ्यक्रम स्नातक, परास्नातक एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा स्तर पर उपलब्ध है। परास्नातक स्तर चार प्रकार के पाठ्यक्रम उपलब्ध है जिनमे क्रमशः जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन , जर्नलिज्म एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, जर्नलिज्म एवं डिजिटल मीडिया एवं  डेवलपमेंट जर्नलिज्म सम्मिलित है। इन  दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री का उद्देश्य शिक्षार्थियों को मीडिया और संचार  के क्षेत्र में प्रोफेशनल्स  के रूप में  तैयार करना है। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक उमेश चन्द्र पांडेय ने बताया की कोई भी इच्छुक विद्यार्थी  जिसने स्नातक की उपाधि किसी भी विषय से प्राप्त की हो इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते है।

प्रवेश हेतु कोई आयु सीमा नहीं है तथा इन पाठ्यक्रमों को हिंदी एवं अंग्रेजी में संचालित किया जाएगा  इन पाठ्यक्रमों  में से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया  का प्राथमिक उद्देश्य पत्रकारिता प्रथाओं और डिजिटल मीडिया तकनीकों के कौशल और क्षमता को विकसित करना है। शिक्षार्थियों को डिजिटल मीडिया उद्योग के साथ-साथ सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का उपयोग करने वाले सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों प्राप्त होने की अपार सम्भावना होंगी।इसी प्रकार  विकास पत्रकारिता  का मुख्य उद्देश्य  विकास प्रक्रिया में नियोजन एजेंसियों और अन्य सभी हितधारकों के बीच सभी अंतरालों को पटाना है, ताकि आम जनता की समझ विकसित हो सके। विकास पत्रकारिता में छात्रों को अकादमिक ज्ञान और पेशेवर कौशल हासिल करने में मदद करेगा। छात्र विकास प्रक्रिया के मुख्य मुद्दों की अच्छी समझ  विकसित करेंगे, जिससे उनको  विभिन्न स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया उद्योगों और विकास एजेंसियों में रोजगार के कई अवसर मिलेंगे।पत्रकारिता और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एम.ए. छात्रों को पत्रकारिता, ऑडियो और ऑडियो-विजुअल कार्यक्रम निर्माण करने के कौशल को सीखने और उन्नत करने में मदद करेगा।

यह कार्यक्रम इस क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए अपने ज्ञान संवर्धन करने एवं औपचारिक डिग्री प्राप्त करने का भी एक अवसर प्रदान करेंगा । डॉ अंशुमान उपाध्याय अपर निदेशक ने बताया की इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवा छात्रों हेतु  कैरियर की अपार संभावनाएं है जिनमे मुख्यतः प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पत्रकारिता, सामग्री निर्माता और संपादन,ऑडियो-विज़ुअल मीडिया उत्पादन,विज्ञापन और जनसंपर्क,मीडिया  विश्लेषण और अनुसंधान, मीडिया अध्ययन में शिक्षण और अकादमिक अनुसंधान के क्षेत्र सम्मिलित है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जुलाई सत्र 2025 हेतु प्रवेश प्रारम्भ है जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई है ,एवं प्रवेश से संबंधित किसी भी अधिक जानकारी हेतु इच्छुक छात्र इग्नू की वेबसाइट या इग्नू के अध्ययन केन्द्र अथवा क्षेत्रीय केन्द्र पर व्यक्तिगत रूप से  अथवा ईमेल rcbhopal@ignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

#इग्नू #पत्रकारिता_शिक्षा #जनसंचार #इग्नू_कोर्स #पत्रकारिता_कौशल #संचार_विकास