सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  अमेरिकी फेडरेल एविएशन प्रशासन (FAA) ने बोइंग 787-9 और बोइंग 787-10 विमानों की सुरक्षा को लेकर नई चेतावनी जारी की है। FAA ने इन दोनों मॉडलों में लगे रैम एअर टर्बाइन (RAT) की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

FAA की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन मॉडलों में इस्तेमाल किए गए टाइटेनियम अलॉय मटेरियल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। यह मटेरियल कथित रूप से मानकों के अनुरूप नहीं है और इसकी डैमेज कंट्रोल क्षमता बहुत कम है। RAT विमान में आपात स्थिति में हाइड्रोलिक और इलेक्ट्रिक पावर सप्लाई के लिए बैकअप का कार्य करती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस मटेरियल की वजह से विमान की आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। FAA ने कहा कि यदि इसका समाधान जल्द नहीं निकाला गया, तो इससे फ्लाइट ऑपरेशन्स पर असर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि विस्तारा के सात बोइंग 787-9 विमान अब एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हैं और देश-विदेश में उड़ान भरते हैं। FAA की चेतावनी ने इन विमानों के संचालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विमानन कंपनियों को RAT की जांच जल्द से जल्द पूरी करने को कहा गया है।

#बोइंग787, #FAAचेतावनी, #विमान_सुरक्षा, #RATजांच, #टाइटेनियम_अलॉय